You are currently viewing नए कोरोना मामलों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 34,884 नए केस, 671 लोगों की चली गई जान

नए कोरोना मामलों का फिर टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 34,884 नए केस, 671 लोगों की चली गई जान

 

 

नई दिल्लीः चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण अब लगभग पूरे देश में अपना पांव पसार चुका है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34884 नए केस आए सामने आए हैं और इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 38 हजार 716 हो गई है। मरने वालों की संख्या 26273 हुई। इस दौरान 671 लोगों की मौत हो गई। अब तक 26273 लोगों की जान जा चुकी है।

 

 

एक्टिव केसों की संख्या 16,219 की वृद्धि हुई है और इसके लिए कुल एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 58 हजार 692 तक पहुंच गई है। 24 घंटे में 17 हजार 994 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक कुल 6 लाख 53 हजार 751 लोग ठीक हो चुके हैं।

 

 

आईसीएमआर ने बताया है कि 17 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 34 लाख 742 सैंपल की जांच हुई है। शुक्रवार को 3 लाख 61 हजार सैंपल की जांच की गई। यह लगातार सातवां दिन है जब कोरोना वायरस के 28,000 से अधिक मामले आए हैं।

 

 

 

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई थी। इससे महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार हुई थी।

 

 

? मैं चीनी भी खा लेता हूँ, कुछ भी खाता पीता रहता हूँ लेकिन अब मेरी शुगर कभी 127 से ऊपर नही गई

100% आयुर्वेदिक “☕i-Coffee” पीने से शुगर हुई कंट्रोल, 427 शुगर हो गई 127 – देखें Video