You are currently viewing देश में 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मौतें, मिले इतने Positive मामलें, आंकड़ा पहुंचा 22 लाख के पार

देश में 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मौतें, मिले इतने Positive मामलें, आंकड़ा पहुंचा 22 लाख के पार

 

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। देशभर में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 22 लाख 14 हजार के पार पहुंच चुकी है। भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए हैं और 1,007 लोगों की मौत हुई है।

 

 

देश में अभी 6,34,941 एक्टिव केस हैं। इसी तरह महाराष्ट्र में 24 घंटे में 12 हजार 248 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 5,15,332 हो गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 1,076 नए मामले आने के बाद कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,40,332 हो गई है।

 

 

गुजरात में भी संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक 71,064 संक्रमित पाए जा चुके हैं। रविवार को 1,078 नए मामले सामने आए। राज्य में 25 नई मौत के साथ अब तक इस वायरस से 2,652 मरीजों की जान जा चुकी है।

 

 

आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी कोरोना महामारी पर रोक लगती नजर नहीं आ ही है। नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में और 4,687 नए केस मिले हैं और मरीजों का आंकड़ा 1,22,609 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 2,036 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

 

 

? भारत के प्रसिद्ध MD आयुर्वेदा डॉक्टर ने बताया कैसे करें कुछ ही दिनों में शुगर को कंट्रोल – शुगर के मरीज अवश्य देखें VIDEO?