चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब में मानसून ने समय से लगभग एक हफ्ता पहले ही दस्तक दे दी है, जिससे भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अमृतसर और लुधियाना समेत कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पहले मानसून के 28 जून के आसपास पंजाब पहुंचने का अनुमान था, लेकिन यह समय से पहले ही सक्रिय हो गया है। बारिश के कारण राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने पठानकोट और होशियारपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मानसून के आगे बढ़ने से तापमान में और भी गिरावट आएगी। विभाग ने 22 से 27 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। विशेष रूप से 23 से 27 जून तक गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।
View this post on Instagram
monsson enters in punjab