चंडीगढ़: किसान आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। किसान मजदूर मोर्चा ने आंदोलन 2.0 के दौरान प्राप्त फंडों का विवरण जारी किया है। फंडों को लेकर अक्सर किसानों को आलोचना का सामना करना पड़ता रहा है और इसी के चलते आज किसानों ने आंदोलन 2.0 का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया है।
यह विवरण किसान मजदूर मोर्चा के आधिकारिक मंच पर सार्वजनिक किया गया है। इसमें बताया गया है कि किन-किन व्यक्तियों से यह पैसा आया और इसे कहां-कहां खर्च किया गया। जारी फंडों के विवरण के अनुसार, 14 फरवरी 2024 से 19 मार्च 2025 तक के फंड का लेखा-जोखा दिया गया है। एक साल में कुल 20 लाख 58 हजार 254 रुपये का फंड इकट्ठा हुआ था, जिसमें से मोर्चे पर 20 लाख 56 हजार 520 रुपये खर्च किए गए। संगठन के पास अब फंड में 1734 रुपये शेष बचे हैं।
बता दें कि यह विवरण सिर्फ शंभू बॉर्डर का दिया गया है। आंदोलन 2.0 शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चला था, जिसका उद्देश्य दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन करना था, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें पहले ही रोक दिया गया था। जिसके बाद कुछ किसान शंभू बॉर्डर और कुछ खनौरी बॉर्डर पर बैठ गए थे। उसी दौरान किसानों को जो फंड मिला था, उसका विवरण साझा किया गया है। किसान आंदोलन-2 कुल 401 दिन चला था।
View this post on Instagram
Kisan Mazdoor Morcha released the details of funds