लुधियाना: लुधियाना में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कुत्ते द्वारा फाड़े गए उसके गाड़ी के सीट कवर को लेकर उसकी छाती में बरछा घोंप दिया। इस घटना में कुत्ते का फेफड़ा फट गया। इसकी सूचना पर हेल्प फॉर एनिमल संस्था मौके पर पहुंची और कुत्ते तो वेटरनरी अस्पताल में पहुंचाया। अब इस कुत्ते की देखभाल वही व्यक्ति कर रहा है, जिसने उसे पीटा था।
जानकारी के अनुसार, बीते दिन प्रतापपुरा इलाके की दशमेश कॉलोनी में गली में रहने वाले कुत्ते ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी का कवर फाड़ दिया। कुत्ते को कवर फाड़ते हुए गाड़ी मालिक हरभजन सिंह ने देख लिया। इसके बाद वह गुस्सा गया और अपना आपा खो दिया। वह घर के अंदर से बरछा लेकर आया। उसने पहले कुत्ते को पकड़ कर पीटा और फिर बरछा घुसा दिया।
यह देख लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कुत्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन व्यक्ति नहीं रूका। इसके बाद लोगों ने हेल्प फॉर एनिमल के प्रधान मनी को फोन किया। संस्था के प्रधान मनी ने बताया कि कुत्ते की हालत गंभीर देख उसे वेटरनरी अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। कुत्ते के ठीक न होने तक व्यक्ति ने उसकी देखभाल का जिम्मा लिया है। कुत्ते को उसने घर में रखा है। मनी के मुताबिक व्यक्ति पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में ड्राइवर है।
थाना पीएयू के एसएचओ राजिंद्र सिंह ने कहा कि मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। जिस व्यक्ति ने कुत्ते पर हमला किया, वही अब कुत्ते को संभाल रहा है। बाकी मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram