जालंधर: जालंधर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें तीन युवक महिला को नग्न कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। उसके प्राइवेट पार्ट समेत अन्य जगह पर लात-घूंसे बरसाए। महिला को उन्होंने बालों से पकड़ा हुआ था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आरोपियों ने वायरल कर दी।
वीडियो में महिला आरोपियों से गुहार लगा रही थी कि वह उन्हें छोड़ दे। महिला ने माना कि वह लुधियाना की रहने वाली है। महिला ने कहा- वह सिर्फ जग्गा को मिलने आई थी। आरोपी महिला के सिर, प्राइवेट पार्ट सहित अन्य हिस्सों पर लातें मारते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं आरोपी महिला का गला दबाने की भी कोशिश करते हैं।
पुलिस जांच में पता चला है कि ये वीडियो करतारपुर के पास देर रात एक खेत में बनाए गए हैं। हालांकि अभी ये खुलासा नहीं हुआ कि ये वीडियो कब के हैं। महिला द्वारा भी शिकायत किसी भी थाने में नहीं दी गई है।
मंगलवार रात को दोनों वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। इस दौरान वीडियो जालंधर सिटी पुलिस के पास पहुंचे। इसके बाद थाना रामामंडी की पुलिस ने जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों वीडियो थाना करतारपुर के एरिया में बनाए गए हैं। आपत्तिजनक वीडियो के बारे में करतारपुर पुलिस को सूचित किया गया है।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
In Jalandhar the limits of cruelty towards a woman were crossed