लुधियाना: लुधियाना के होटल हयात रीजेंसी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अचानक हड़कंप मच गया है। इस धमकी के बाद भारी संख्या में पुलिस बल होटल पहुंच गई। उनके साथ स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते भी होटल पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये धमकी दिल्ली के एक शख्स सोशल मीडिया के जरिए दी थी। शख्स दिमागी तौर पर बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ये होटल लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर स्थित है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सिटी सौम्या मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली से संबंधित एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए लुधियाना स्थित होटल हयात रीजेंसी सहित अन्य कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उक्त व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो दिमागी तौर पर बीमार है। आरोपी को लाने के लिए टीमें भी दिल्ली को रवाना हो चुकी है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।