You are currently viewing HMV की छात्राओं ने Colors-2021 में जीते विभिन्न पुरस्कार

HMV की छात्राओं ने Colors-2021 में जीते विभिन्न पुरस्कार

जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की छात्राओं ने सीटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूट, मकसूदां की ओर से आयोजित Colors-2021, इन्टर कॉलेज फिएस्टा में सहभागिता कर विभिन्न पुरस्कार जीत कर संस्था को गौरवान्वित किया। छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्ण भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कु. दिव्यप्रिया ने फेस पेंटिंग में एवं कु. राधिका एवं कु. नम्रता ने बिजनेस प्लैन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

कु. अमिशा ने मेहंदी प्रतियोगिता में, कु. शिवानी बदुला, कु. मनवीन, कु. निधि जैन ने क्विज में और कु. तवलीन कौर ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया एवं संस्था को गौरव प्रदान किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी ने विजित छात्राओं एवं विभागीय सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को इसी प्रकार पाठयेतर गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को उजागर करने हेतु भी प्रेरित किया एवं कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आप में आत्मविश्वास व मनोबल को बढ़ाकर व्यक्तित्व का विकास करती हैं। डॉ. जीवन देवी एवं श्रीमती प्रोतिमा मंडेर के संरक्षण में छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।