नई दिल्ली: नया साल उपभोक्ताओं को लेकर कुछ नया जरूर लाता है। देश में हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव या नए नियम लागू होते हैं। ऐसे में 1 जनवरी 2022 में भी ऐसा ही कुछ होने जा रहा है। खासकर आम उपभोक्ता के हित से जुड़े कई बदलाव होने जा रहे हैं। नए साल पर रसोई गैस में काम में आने वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम पर बड़ा फैसला होने जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम को लेकर हर महीने के पहली तारीख को समीक्षा बैठक होती है। ऐसे में इस बार की बैठक में एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा है।
ऐसा इसलिए हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें थोड़ी बढ़ी है। हालांकि ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल उत्तरप्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको देख केंद्र सरकार कुछ वस्तुओं के दाम कम कर सकती है। पेट्रोल-डीजल की तरह गैस उपभोक्ता राहत पा सकते हैं। हालांकि, दिवाली से पहले ही एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम में 266 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए ही यह फरमान था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर का दाम अभी भी 2000 के पार है।
पहले यह 1733 रुपये था। वहीं, मुंबई में 1683 और 19 किलो का सिलेंडर फिलहाल 1950 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 और चेन्नई में 2133 रुपए में मिल रहा है।
Get ready: There will be a setback on the new year, LPG cylinder prices will increase!