लुधियाना: लुधियाना में प्राइवेट PCTE यूनिवर्सिटी में BSC मेडिकल के विदेशी छात्र की देर रात मौत हो गई है। साथियों के मुताबिक वह उन्हें कमरे में मरा हुआ पड़ा मिला। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक स्टूडेंट को उल्टियां हुई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक स्टूडेंट की पहचान साउथ सूडान के मोरडे मेडी योकोबो के रूप में हुई है। वह एक साल पहले लुधियाना आया था। अभी वह सुंदर नगर में नरेंद्र बंसल के घर पर किराए पर रहता था। रात पौने 2 बजे उसका शव उसके साथियों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
योकोबो के परिवार को उसके साथियों ने सूचित कर दिया है। साथियों का कहना है कि वह उसका पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। उसके शव को साउथ सूडान भेजा जाएगा। उधर, सिविल अस्पताल प्रशासन द्वारा थाना सराभा नगर को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Foreign student dies in PCTE University, dead body found lying on bed at 2 am; Came to Ludhiana 1 year ago