You are currently viewing देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी का 106 साल की उम्र में निधन

देश के पहले वोटर श्याम शरण नेगी का 106 साल की उम्र में निधन

किन्नौर: देश के पहले वोटर मास्टर श्याम शरण नेगी का निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा में अपने घर में उन्होंने गुरुवार देर रात को अंतिम सांस ली। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन ने मास्टर नेगी के निधन की पुष्टि की है। नेगी 106 साल के थे और देश में पहली बार हुए चुनाव में सबसे पहले उन्होंने मतदान किया था।

जानकारी के अनुसार, मास्टर नेगी का स्वास्थ्य बीते कुछ दिन से खराब चल रहा था। इसी के चलते मास्टर नेगी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 2 नबम्बर को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया था। प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी के कान में दर्द और आँखों की रौशनी भी कम हो चुकी थी। दो नंवबर को उन्होंने अपने जीवन में 34वीं बार मतदान किया था।

Country’s first voter Shyam Sharan Negi dies at the age of 106