You are currently viewing लुधियाना में सफाईकर्मी ने की खुदकुशी, जन्मदिन से एक दिन पहले फंदे से लटकी मिली लाश

लुधियाना में सफाईकर्मी ने की खुदकुशी, जन्मदिन से एक दिन पहले फंदे से लटकी मिली लाश

लुधियाना: लुधियाना में एक सफाईकर्मी ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाका हबीब गंज की है। मरने वाले की पहचान नीरज के रूप में हुई है। नीरज नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था। उसका शव कमरे में फंदा से लटकता मिला, जिसके बाद तुरंत पारिवारिक सदस्यों ने शोर मचा लोगों को इकट्‌ठे किया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं नीरज को सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के चाचा का आरोप है कि कोई लड़की उसके भतेजे को बार-बार कॉल करके तंग परेशान करती थी। उसी के कारण उसने मौत को गले लगाया है। मरने वाले के मोबाइल में भी आखरी कॉल उसी लड़की की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Cleaner commits suicide in Ludhiana, body found hanging a day before birthday