You are currently viewing भाजपा सैल के अध्यक्ष लखन गांधी गिरफ्तार, एडवोकेट पर लगा यह गंभीर आरोप

भाजपा सैल के अध्यक्ष लखन गांधी गिरफ्तार, एडवोकेट पर लगा यह गंभीर आरोप

अमृतसर: जालंधर के भाजपा लीगल सैल के अध्यक्ष एडवोकेट लखन गांधी को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर रेप के एक केस में आरोपी को बेल करवाने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए जाने के गंभीर आरोप हैं। पुष्टि थाना बी डिवीज़न के एसएचओ ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बता दें, इससे पहले भाजपा SC मोर्चा के अंगुराल बंधुओं पर नकली शराब के चलते केस दर्ज हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर में कुछ समय पहले धारा 376-डी के अधीन केस दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी की बेलकरवाने के लिए जाली दस्तावेज पेश किए गए। इस संबंध में कमिश्नरेट अमृतसर में पिछले समय से जांच चल रही थी। अमृतसर थाना बी डिवीज़न में जांच के पश्चात जालंधर के भाजपा लीगल सैल के प्रधान एडवोकेट लखन गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज किया गया था। रविवार देर शाम नामजद आरोपी एडवोकेट लखन गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

BJP cell president Lakhan Gandhi arrested, this serious allegation against the advocate