You are currently viewing टेंडर घोटाले में कांग्रेसी पार्षद सन्नी भल्ला को बड़ी राहत, विजिलेंस ने रद्द किया केस

टेंडर घोटाले में कांग्रेसी पार्षद सन्नी भल्ला को बड़ी राहत, विजिलेंस ने रद्द किया केस

लुधियाना: टेंडर घोटाले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार पार्षद सनी भल्ला के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी आज कोर्ट में विजिलेंस अधिकारियों ने दी है। इसकी पुष्टि एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने की है। सनी भल्ला की गिरफ्तारी के बाद लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू ने विजिलेंस अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए थे।

सनी भल्ला की गिरफ्तारी से पहले विजिलेंस अधिकारियों ने उनसे आठ बार पूछताछ की थी। बीते दिन अधिकारी कह रहे थे कि उन्हें कुछ सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आज अचानक विजिलेंस अधिकारियों ने यू-टर्न ले लिया और अदालत को उनकी बेगुनाही की जानकारी दी, जिसे न्यायाधीश ने मंजूरी दे दी है। आज पेशी के दौरान लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे। सनी को कुछ समय बाद रिहा कर दिया जाएगा।

Big relief to Congress councilor Sunny Bhalla in tender scam, Vigilance canceled the case