You are currently viewing इस कारण परेशान होकर अकाली नेता अनिल चोपड़ा ने थामा कांग्रेस का हाथ

इस कारण परेशान होकर अकाली नेता अनिल चोपड़ा ने थामा कांग्रेस का हाथ

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल बादल को आज बड़ा झटका लगा है। अकाली नेता अनिल चोपड़ा ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। चाेपड़ा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया, अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरजीत सिंह औजला और विधायक इन्दरबीर सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल बादल पर असामाजिक तत्वों को आश्रय देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिअद की लोक विरोधी नीतियों से परेशान होकर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर जाखड़, सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया, गुरजीत सिंह औजला और इंदरबीर सिंह ने चोपड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत प्राप्त करेगी।