You are currently viewing 6 महीने पहले गए रूस गए पंजाब के युवक की मौत, इंफेक्शन ने ली जान; 2 साल पहले हुआ था विवाह

6 महीने पहले गए रूस गए पंजाब के युवक की मौत, इंफेक्शन ने ली जान; 2 साल पहले हुआ था विवाह

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले के कि़ला लाल सिंह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिरज़ाजान गांव के एक युवक की रूस में मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। करीब छह महीने पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद में रूस गए इस युवक की जान इंफेक्शन के कारण गई है, जिससे उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सरवण सिंह (34 वर्ष) पुत्र रतन सिंह निवासी मिरज़ाजान के रूप में हुई है। सरवण करीब छह माह पहले अपना और अपने परिवार का भविष्य संवारने के लिए रूस की राजधानी मॉस्को गया था और वहां मेहनत से काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले वह अचानक बीमार पड़ गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि वह किसी गंभीर इंफेक्शन से पीड़ित है। दुर्भाग्यवश, 20 अप्रैल को रूस में ही उसकी मृत्यु हो गई।

यह और भी दुखद है कि मृतक सरवण सिंह का विवाह अभी करीब दो साल पहले ही हुआ था। जैसे ही सरवण सिंह की मौत की खबर उसके पैतृक गांव मिरज़ाजान पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया।

A youth from Punjab who had gone to Russia 6 months