You are currently viewing देश में कोरोना के 3525 नए केस, विश्व में 42 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या, जानिए पंजाब का हाल

देश में कोरोना के 3525 नए केस, विश्व में 42 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या, जानिए पंजाब का हाल

 

नई दिल्लीः विश्व भर में अब तक 42 लाख से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 4,246,741 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं तथा 290,879 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है और अब यह 50 हजार से अधिक संक्रमण के आंकड़ों वाले देशों की सूची में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। लॉकडाउन के 50वें दिन यहां कुल मामलों की संख्या 75 हजार के करीब हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3525 नए केस मिले हैं और 122 मरीजों की मौत हुई है।

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 74281 केस आ चुके हैं। इनमें 47480 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 2415 मरीजों की जान जा चुकी है। इस वायरस के संक्रमण से मौत की दर 3.2% है। वहीं रिकवरी रेट 31.74% है।

 

 

 

 

वहीं, पंजाब में भी कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी है। लुधियाना में पांच केस सामने आने के बाद राज्य में मरीजों का आकंड़ा 1919 पहुंच गया है। पंजाब में कोरोना वायरस से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। सेहत विभाग द्वारा लगातार सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील की जा रही है।