लुधियाना: लुधियाना में 3 दिन पहले लापता हुई एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। लड़की की उम्र महज 13 साल थी, उसका नाम मुस्कान था। पुलिस ने शुक्रवार को पक्खोवाल चौक के पास पार्क से हम उम्र की लड़की के साथ ढूंढ निकाला था। कल शाम इलाके के बच्चों के साथ खेलते समय वह झगड़ा करके अपने कमरे में चली गई। जिसके बाद उसने कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका किशोरी की पहचान दुगरी के इलाके बाबा दीप सिंह नगर की रहने वाली 13 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई। मामला तब सामने आया जब मृतका का पिता काम से घर लौटा। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी बेटी ने पंखे से फंदा लगा रखा था। उसे तुरंत नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने किशोरी के शव को मोर्चरी में रखवा थाना दुगरी की पुलिस को मामले की सूचना दी।
13-year-old minor commits suicide in Ludhiana