You are currently viewing जालंधर में आज 106 और लुधियाना 163 नए केस आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत

जालंधर में आज 106 और लुधियाना 163 नए केस आए सामने, इतने लोगों की हुई मौत

जालंधर/लुधियाना: पंजाब में कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। आज जालंधर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 106 नए मामले सामने और 6 लोगों की मौत हो गई है। जिले में सोमवार को आए पॉजिटिव मामलों में कुछ दूसरे जिलों से संबंधित हैं। दूसरी ओर प्रशासन लोगों से यही अपील कर रहा है कि वह सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस की पालना करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें और बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले और जब निकले तो मुंह पर मास्क अवश्य पहने और थोड़े-थोड़े समय के बाद अपने हाथ साबुन के साथ धोते रहें।

 

 

वहीं लुधियाना की बात करें तो आज जिले में 163 नए पॉजीटिव केस सामने आए है। इसमें 133 जिला लुधियाना व 30 मरीज दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। इससे अब जिला लुधियाना का अब तक का आंकड़ा 17615 हो गया है। अब तक 15785 मरीज ठीक हो चुके है। जोकि रिकवरी दर 89.61 है। दूसरे जिलों व राज्यों के अब तक मरीज 2143 हो गए है।

 

 

आज लुधियाना के पॉजीटिव मरीजों में 1 पुलिस कर्मी, 1 हेल्थ केयर कर्मी व 1 गर्भवती महिला भी शामिल है। आज लुधियाना में कोरोना महामारी से पीडि़त 10 लोगों की मौत की पुष्टी हुई है। इसमें जिला लुधियाना के 6 पॉजीटिव है। जबकि एक जिला जालंधर, 1 जिला पठानकोट, 1 जिला होशियारपुर व 1 जिला नवांशहर से संबंधित है। लुधियाना के मृतक रामगढ़ समराला, पायल, दुगरी, शिमलापुरी, माडल टाउन व जगराओं से संबंधित है। इससे अब तक जिला लुधियाना के मृतकों का आंकड़ा 723 है। दूसरे जिलों व राज्यों के मृतकों का आकंडा 233 है। आज सेहत विभाग की टीमों ने 1012 आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजे है।