मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर, कांग्रेस- 111, बीजेपी- 110, जानें कौन जीता
मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। सस्पेंस बना हुआ है। सभी चुनाव नतीजे रात 10 बजे तक घोषित हो जाएंगे।रुझानों की बात करें तो कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बहुमत मिल चुका है। हालांकि आखिरी आंकड़े आना अभी बाकी है। मध्य प्रदेश में 2018 की चुनावी प्रक्रिया समाप्ति की ओर है। 230 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद आज मतों की गिनती हो रही है। राज्य में अब तक आए रुझानों में कांग्रेस 111 तथा बीजेपी 110 सीट पर आगे चल रही है।
प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कुल 5,04,95,251 वोटरों में से 3,78,52,213 वोटरों यानी 75.05% ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना के साथ ही 1,094 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा, जिनमें से 2,644 पुरुष, 250 महिलाएं एवं 5 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।