You are currently viewing PLN की ख़बर का बड़ा असर, दर्जनों हिन्दू संगठनों के बाद अब इन धर्म रक्षक हिन्दू वीरों का खोला उठा खून, WhatsApp पर जस्सा सिंह रामगढ़िया ग्रुप में देवीदेवताओं को अपमानित करने वाले हिन्दू विरोधियों की आई शामत, हिन्दू विरोधियों का जेल में जाना तय

PLN की ख़बर का बड़ा असर, दर्जनों हिन्दू संगठनों के बाद अब इन धर्म रक्षक हिन्दू वीरों का खोला उठा खून, WhatsApp पर जस्सा सिंह रामगढ़िया ग्रुप में देवीदेवताओं को अपमानित करने वाले हिन्दू विरोधियों की आई शामत, हिन्दू विरोधियों का जेल में जाना तय

जालंधर 10 जुलाई( अमन बग्गा)PLN न्यूज़ की तरफ से WhatsApp पर जस्सा सिंह रामगढ़िया ग्रुप में हिन्दू विरोधी सदस्य द्वारा हिन्दू देवी देवताओं का घोर अपमान करने का मामला उजागर किया था। जिस के बाद जालंधर के गुस्साए हिन्दू संगठनों ने दोपहर को DCP गुरमीत सिंह को शिकायत सौंप दी थी।

लेकिन ये गुस्से की आग यही नही रुकी उस के बाद जालंधर के और धर्म रक्षक हिन्दू वीरों का खून खोल उठा ।

आप को बता दें कि स्वामी विवेकानंद स्मृति मंच व पंजाब भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव एडवोकेट वरुण कंबोज(हनी) व पंजाब युवा भाजपा के कल्चरल इंचार्ज सन्नी शर्मा ने थाना डिवीज़न नंम्बर 3 मे व्हाट्स एप ग्रुप मे हिन्दू देवताओ के खिलाफ अभद्र भाषा लिख हिन्दू देवताओ का अपमान करने वाले रामगढ़िया व उसका साथ देने वाले बलजिंदर सिंह संधू के खिलाफ साजिशन जानबूझकर गलत शब्दावली का प्रयोग करने की शिकायत दर्ज करवाई।

इस बारे जानकारी देते हुए एडवोकेट हनी कंबोज ने बताया कि उनको मोबाइल पर एक PLN न्यूज़ के माध्यम से खबर मिली जिसमे दोनों आरोपियों ने बुधवार सुबह करीब 1 बजे जालंधर के जस्सा सिंह रामगढ़िया व्हाट्स एप ग्रुप मे रामगढ़िया नामक युवक ने मोबाइल नम्बर 7973830763 से भगवान ब्रह्मा जी,शिव जी,कृष्ण जी,विष्णु जी के बारे बेहद गलत लिखा जिसके बाद ग्रुप मे गलत शब्दावली का विरोध अशोक सरीन के करने के बाद सब कुछ देखने के बाद बलजिंदर सिंह संधू ने अपने मोबाइल नंम्बर 9501371394 रामगढ़िया का विरोध करने की बजाए उसकी लिखी गलत शब्दावली को सही बता हिन्दुओ की भावनाओ को ठेस पहुंचाई है।इस अवसर पर हनी कंबोज ने कहा इस तरह गलत प्रचार सामग्री का प्रसार विदेशो में बैठे गलत सोच वाले लोग करवा पंजाब की अमन शांति भंग करना चाहते है जिसमे असमाजिक तत्वों को कामयाब नही होंगे।

इस बारे जानकारी देते पंजाब युवा भाजपा के कल्चरल इंचार्ज सन्नी शर्मा ने कहा
सब धर्मो का सम्मान करना हमारा फ़र्ज़ है पर किसी कीमत पर हिन्दुओ का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे।इस मौके पर बब्बी सहगल,कुलदीप शंटी,भरत सिक्का,संजय कपूर,भूपेश सहगल,हेमंत कुमार,मुकुल घई,विजय ग्रोवर,रोहित मल्होत्रा,गौरव शर्मा,भुवन मल्होत्रा,विष्णु तलवाड़,किशन तलवाड़,राजेश शोरी,राहुल शर्मा आदि भारी संख्या मे हिन्दू नौजवान उपस्थित थे।

कैप्शन-हिन्दू देवताओ का अपमान करने वालो पर थाना 3 के डयूटी अफसर सतपाल को मुकदमा दर्ज करने की शिकायत देते हनी कंबोज,सन्नी शर्मा,बब्बी सहगल व अन्य