You are currently viewing पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें बढ़ी, ED ने किया गिरफ्तार

पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें बढ़ी, ED ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भुलथ से पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इडी ने खैरा को हिरासत में ले लिया है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग का बताया जा रहा है। खैरा को ईडी की टीम ने चंडीगढ़ में हिरासत में लिया। उन्हें आज चंडीगढ़ में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सुखपाल खैरा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद सुखपाल खैरा ने की है। खैरा अब तक अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इनकार करते आए हैं। खैरा का कहना है कि वह हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। सुखपाल सिंह खैरा भुलथ से विधायक रह चुके हैं। उनके खिलाफ 2015 में ड्रग तस्करी का मामला भी दर्ज किया गया था। खैहरा ने बठिंडा से लोक सभा चुनाव भी लड़ा था। वर्तमान में वह कांग्रेस में हैं।

Troubles of former MLA Sukhpal Singh Khaira increased, ED arrested