You are currently viewing भारत में ‘प्लास्टिक बेबी’ का जन्म: चमड़ी से नहीं बल्कि प्लास्टिक से लिपटा हुआ है पूरा शरीर, परिजन और डॉक्टर भी हैरान

भारत में ‘प्लास्टिक बेबी’ का जन्म: चमड़ी से नहीं बल्कि प्लास्टिक से लिपटा हुआ है पूरा शरीर, परिजन और डॉक्टर भी हैरान

पटना: दुनिया में कब क्या अजूबा हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार के औरंगाबाद में। यहां एक बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर और परिजन के होश उड़ गए। दरअसल बच्चे का शरीर चमड़ी से नहीं बल्कि प्लास्टिक से लिपटा हुआ था।

अजीबो-गरीब हालात में जन्म हुए शिशु की ऐसी हालत देख डॉक्टर दंग रह गए। खबर फैलते ही लोग बच्चे को देखने पहुंच गए। कई लोग बच्चे को अजुबा कहन लगे। सदर अस्पताल में जन्म लिए इस बच्ची की जांच की तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चा दुर्लभ बीमारी से पीडत है। जिसकी वजह से बच्चे के हाथ और पैरों की अंगुलियां आपस में जुड़ी होने के साथ ही पूरे शरीर पर प्लास्टिक जैसी परत चढ़ी हुई है।

डॉक्टर ने बताया कि यह बच्चा कॉलोडियन नामक बीमारी से ग्रसित है। कॉलोडियन विश्व की दुर्लभतम बीमारियों में से एक है जो कि मां-बाप के शुक्राणुओं में गड़बड़ी की वजह से होती है। यदि दोनों के क्रोमोसोम संक्रमित हों तो पैदा होने वाला बच्चा कोलोडियन हो सकता है। इस रोग में बच्चे के पूरे शरीर पर प्लास्टिक की परत चढ़ जाती है। यही वजह है कि इस बीमारी से पीड़ित बच्चों को ‘प्लास्टिक बेबी’ भी कहा जाता है। बात दें कि एसएनसीयू में इलाजरत यह बच्चा फिलहाल बिलकुल स्वस्थ है और सामान्य बच्चे की तरह हर एक एक्टिविटी कर भी रहा है।

The whole body is wrapped with plastic, not the skin, the family and doctors are also surprised