You are currently viewing जालंधर वेस्ट और करतारपुर हलके में सुशील रिंकू को मिली सबसे ज्यादा लीड, जालंधर सेंट्रल और नोर्थ रहे वोटों से पीछे- एक क्लिक में देखें आंकड़े

जालंधर वेस्ट और करतारपुर हलके में सुशील रिंकू को मिली सबसे ज्यादा लीड, जालंधर सेंट्रल और नोर्थ रहे वोटों से पीछे- एक क्लिक में देखें आंकड़े

जालंधर: जालंधर लोकसभा सीट के लिये गत 10 मई को हुए उपचुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी(आप) उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस का गढ़ ध्वस्त करते हुये ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

अंतिम चुनाव परिणामों के अनुसार रिंकू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 58691 मतों के अंतर से पराजित किया। उन्हें जीत का ऐलान होने से पहले ही बढ़त को देखते हुए बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और लड्डू बांटे।

वोटिंग की बात करें तो सुशील रिंकू को करतारपुर से 13890 की लीड, जालंधर वेस्ट – 9500 की लीड, फ़िल्लौर से 7000 की लीड, जालंधर कैंट से 7000 की लीड, नकोदर 5211, आदमपुर 8960, शाहकोट से 273 की लीड प्राप्त हुई है। वहीं सुशील रिंकू जालंधर सेंट्रल से 543 वोटों से पीछे रहे और जालंधर नार्थ एरिया से 1259 वोटों से पीछे रहे है।

जालंधर में किस इलाक़े में कौन सी पार्टी को कितनी वोटे मिली, देखें लिस्ट

भाजपा वोट क्षेत्रानुसार

जालंधर वेस्ट : 21826
जालंधर सेंटर : 25259
जालंधर नार्थ : 31549
जालंधर कैंट : 17781
आदमपुर : 6564
नकोदर : 10407
शाहकोट : 7119
करतारपुर : 8354
फिल्लौर : 5847
कुल : 134706 वोटें

आप वोट क्षेत्रानुसार

जालंधर वेस्ट : 35288
जालंधर सेंटर : 24716
जालंधर नार्थ : 30290
जालंधर कैंट : 32217
आदमपुर : 32228
नकोदर : 34740
शाहकोट : 36010
करतारपुर : 37951
फिल्लौर : 38657
कुल : 302097 वोटें

कांग्रेस वोट क्षेत्रानुसार

जालंधर वेस्ट : 25821
जालंधर सेंटर : 24368
जालंधर नार्थ : 27946
जालंधर कैंट : 25222
आदमपुर : 22877
नकोदर : 25760
शाहकोट : 35737
करतारपुर : 24061
फिल्लौर : 31658
कुल : 243450 वोटें

शिरोमणि अकाली दल-बसपा वोट क्षेत्रानुसार

जालंधर वेस्ट : 6294
जालंधर सेंटर : 5025
जालंधर नार्थ : 6549
जालंधर कैंट : 14052
आदमपुर : 21115
नकोदर : 29434
शाहकोट : 19106
करतारपुर : 27269
फिल्लौर : 29510
कुल : 158354 वोटें

Sushil Rinku got the maximum lead in Jalandhar West and Kartarpur constituencies Jalandhar Central and North remained behind in votes – see statistics in one click