बटाला: बटाला के पास गांव केहले कलां में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक आरएमपी डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक डॉक्टर की पहचान मेजर सिंह (55 वर्ष), निवासी न्यू हरनाम नगर, बटाला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरएमपी डॉक्टर मेजर सिंह का क्लिनिक बटाला के पास स्थित गांव केहले कलां में है। सोमवार रात वह अपने क्लिनिक से वापस अपने घर बटाला जा रहे थे। जैसे ही वे गांव से बटाला रोड पर पहुंचे, कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा था।
View this post on Instagram
RMP doctor shot dead in Punjab