You are currently viewing पंजाब: स्कूटी फिसलकर नहर में गिरी, हादसे में आठ महीने की गर्भवती महिला की मौत

पंजाब: स्कूटी फिसलकर नहर में गिरी, हादसे में आठ महीने की गर्भवती महिला की मौत

सुजानपुर: साधोपुर में एक भयानक हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई है। पति-पत्नी दोनों स्कूटी पर जा रहे थे। इस दौरान स्कूटी फिसलने से दोनों नहर में जा गिरे। जानकारी के अनुसार, मृतका आठ महीने की गर्भवती थी जिसके बच्चे को डाक्टों ने मृत घोषित कर दिया क्योंकि उस तक सास नहीं पहुंची।

पति की पहचान दविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह और मृतका की पहचान सुनीता रानी (40) वासी गांव गुगरां के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर सुजानपुर पुलिस के थाना प्रभारी अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। सुनीता नौकरी करती थी। शुक्रवार को दविंदर सिंह स्कूटी से सुनीता को जुगियाल में होने वाली एक मीटिंग में ले जा रहा था। दोनों साधोपुर नहर के किनारे से गुजर रहे थे कि स्कूटी का टायर स्लिप हो गया और दोनों रेलिंग के टकराकर नहर में गिर गए।

पानी के तेज बहाव के कारण दोनों बह गए। दविंदर सिंह को तैरना आता था, जिसको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया पर महिला पानी में बह गई। घटना स्थान से करीब तीन किलोमीटर दूर महिला को पुल नंबर 1 के पर स्थित कंटरोल गेट के नजदीक साधोपुर ब्यास लिंक नहर से बरामद कर लिया गया। महिला को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। दोनों का पहले से ही एक बच्चा था। तीन साल पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।