नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दामों में आज शनिवार यानी 2 अप्रैल, 2022 को फिर बढ़ोतरी हुई है। आज भी सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने ईंधन तेल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पिछले 12 दिनों में यह 10वीं बढ़ोतरी है और इतनी वृद्धि के बाद तेल के दाम अब तक एक लीटर पर 7.20 रुपये बढ़ चुका है। यानी कि इन 12 दिनों में आपको एक लीटर पेट्रोल या डीजल पर 7.20 रुपये ज्यादा देना पड़ेगा। शुक्रवार को तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि, उसके पहले के दो-तीन दिन तेल में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी।
किस दिन कितने बढ़े दाम?
- 22 मार्च- 80 पैसे
- 23 मार्च- 80 पैसे
- 25 मार्च- 80 पैसे
- 26 मार्च- 80 पैसे
- 27 मार्च- 50 पैसे
- 28 मार्च- 30 पैसे
- 29 मार्च- 80 पैसे
- 30 मार्च- 80 पैसे
- 31 मार्च- 80 पैसे
- 02 अप्रैल- 80 पैसे