You are currently viewing दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, हरसिमरत-हरदीप पुरी और सोमप्रकाश समेत मोदी कैबिनेट में शामिल हुए 58 मंत्री, देखें पूरी सूची

दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, हरसिमरत-हरदीप पुरी और सोमप्रकाश समेत मोदी कैबिनेट में शामिल हुए 58 मंत्री, देखें पूरी सूची

नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भावन में आयोजित समारोह में मोदी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। वह इससे पहले 2014 से 2019 तक प्रधानमंत्री थे। पीएम मोदी के साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है।

राजनाथ सिंह, अमित शाह, सदानंद गौड़ा, रामविलास पासवान, निर्मला सीतारमन और नितिन गडकरी ने गुरुवार को नवगठित केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में इन पांच बड़े नेताओं को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर काम करते आ रहे आमित शाह को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। राजनाथ, रामविलास, गडकरी और निर्मला इससे पहले की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। अभी तक राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावर चंद गहलोत, एस जयशंकर, रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा मंत्री, स्मृति ईरानी, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख़्तार अब्बास नक़वी, प्रहलाद जोशी शपथ ले चुके है।

पंजाब की बात करें तो बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आज देर शाम केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्‍होंन राष्‍ट्रपति भवन परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री के रूप में पद ओर गाेपनीयता की शपथ ली। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल मेें भी कैबिनेट मंत्री थीं। अमृतसर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हरदीप सिंह पुरी को भी मंत्री बनाया गया है। उनको राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। हाेशियारपुर से भाजपा के टिकट पर जीते साेमप्रकाश को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उनको राज्‍य मंत्री बनाया गया है। समारोह में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी मौजूद रहे।

इस मौके पर बिम्स्टेक देशों के नेताओं के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज ,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल हुए। रतन टाटा और मुकेश अंबानी सहित उद्योग जगत तथा सिने जगत की कई हस्तियां भी मौजूद थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समारोह में आने से इंकार कर दिया था। समारोह में लगभग 8 हजार लोग उपस्थित थे। पडोसी देशों में से केवल पाकिस्तान को शपथ ग्रहण समारोह में नहीं बुलाया गया था।

 

नए मंत्रियों की लिस्ट:
1. सदानंद गौड़ा (बेंगलुरु नॉर्थ सीट)
2. राजनाथ सिंह (लखनऊ सीट)
3. अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर)
4. प्रकश जावड़ेकर (राज्यसभा एमपी)
5. रामदास अठावले (RPI)
6. मुख्तार अब्बास नकवी (राज्यसभा)
7. बाबुल सुप्रियो (आसनसोल सीट)
8. सुरेश अंगाड़ी (बेलगाम सीट)
9. डॉक्टर जीतेंद्र सिंह
10. पीयूष गोयल (राज्यसभा)
11. रवि शंकर प्रसाद (पटना साहिब सीट)
12. कृष्णा रेड्डी (तेलंगाना )
13. प्रहलाद जोशी (धारवाड़)
14. निर्मला सीतारमन (राज्यसभा)
15. स्मृति ईरानी (अमेठी सीट)
16. प्रहलाद पटेल (दमोह सीट)
17. रवीन्द्रनाथ (थेनी सीट, AIADMK)
18. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्यसभा)
19. मनसुख मंड्या (पालिताना सीट)
20. राव इन्द्रजीत ( गुरुग्राम सीट)
21. कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद सीट)
22. अनुप्रिया पटेल (अपना दल, मिर्जापुर सीट)
23. किरण रिजिजू (अरुणाचल ईस्ट सीट)
24. कैलाश चौधरी (बाड़मेर सीट)
25. संजीव बालियान (मुज़फ्फरनगर सीट)
26. आरसीपी सिंह (जेडीयू, राज्यसभा)
27. नित्यानन्द राय (उजियारपुर सीट)
28. थावरचंद गहलोत (शाहजहांपुर सीट)
29. देबाश्री चौधरी (रायगंज सीट)
30. रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार सीट)
31. मनसुख वसावा (भड़ूच सीट)
32. रामेश्वर तेली (डिब्रूगढ़ सीट)
33. हरसिमरत कौर (बठिंडा सीट)
34. एस जयशंकर
35. सोम प्रकाश (होशियारपुर सीट)
36. संतोष गंगवार (बरेली सीट)
37. रामविलास पासवान
38. नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना सीट)
39. सुब्रत पाठक (कन्नौज सीट)
40. गजेन्द्र सिंह शेखावत
41. अरविंद सावंत (शिवसेना)
42. अर्जुन मुंडा
43. गिरिराज सिंह (बेगुसराय सीट)
44. साध्वी निरंजन ज्योति
45. वीके सिंह (गाजियाबाद सीट)
46. श्रीपद नाइक
47. वी मुरलीधर
48. डॉक्टर हर्षवर्धन (चांदनी चौक सीट)
49. रेणुका सिंह (सरगुजा सीट)
50. हर्षदीप पुरी (राज्यसभा)
51. नितिन गडकरी (नागपुर सीट)
52. रतन लाल कटारिया (अंबाला सीट)
53. धर्मेंद्र प्रधान (राज्य सभा)
54. प्रताप सारंगी (बालासोर)
55. अनुराग ठाकुर
56. अमित शाह
57. साेमप्रकाश
58. हरदीप सिंह पुरी