You are currently viewing बड़ी वारदात: पंजाब में दो कांग्रेसी नेताओं की सरेआम गोली मारकर हत्या, लोगों में हड़कंप

बड़ी वारदात: पंजाब में दो कांग्रेसी नेताओं की सरेआम गोली मारकर हत्या, लोगों में हड़कंप

तरनतारन: जिला तरनतारन के कसबा पट्टी में कार सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां मार के दो यूथ कांग्रेसी नेताओं को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक और नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अनमोलप्रीत सिंह और जगदीप सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रुप से घायल हुए गुरसेवक सिंह को अमृतसर के निजी अस्पताल रैफर कर दिया है। इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। मृतक जगदीप सिंह तरनतारन से कांग्रेस का प्रवक्ता था जबकि अनमोलप्रीत सिंह कार्यकर्ता था। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। फिलहार आरोपी और वारदात के पीछे के मकसद के बारे में पता नहीं चल सका है।

Major incident: Two Congress leaders were shot dead in Punjab, people stirred up