You are currently viewing जमानत के बाद मजीठिया की प्रेस वार्ता, बोले- सिद्धू का फ्यूज उड़ गया है..ट्रेलर के बाद पूरी फिल्म दिखाएंगे

जमानत के बाद मजीठिया की प्रेस वार्ता, बोले- सिद्धू का फ्यूज उड़ गया है..ट्रेलर के बाद पूरी फिल्म दिखाएंगे

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पहली बार मीडिया के सामने पेश हुए। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने के बाद नवजोत सिद्धू का फ्यूज उड़ गया है। सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर मजीठिया ने कहा कि अगर उनके समर्थक ऐसा कहेंगे तो वह इसके लिए तैयार हैं।

मजीठिया ने कहा कि वह भागे नहीं थे। उन्होंने कहा कि अभी तो पार्टी शुरू हुई है। हम ट्रेलर के बाद पूरी फिल्म भी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए 4 डीजीपी बदले गए। जांच ब्यूरो के तीन प्रमुखों को बदला गया। कई एसएसपी बदले गए। सीएम चन्नी ने खुद मुझे फंसाने की साजिश रची। इसमें उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और एक अन्य विधायक ने अधिकारियों से मुलाकत कर उन्हें धमकाया। पुलिस अधिकारियों को करोड़ों रुपये की पेशकश भी की गई। इसके बावजूद अधिकारियों ने इनकार कर दिया।

मजीठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा करने में विफल रहने के लिए चन्नी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें रोकने की साजिश रची गई थी। इनमें नवजोत सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय शामिल थे। मजीठिया ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई थी।

Majithia’s press conference after bail, said – Sidhu’s fuse has blown ..will show the full film after the trailer