You are currently viewing प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी

प्रियंका चोपड़ा के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी

नई दिल्ली: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मां बन गईं है। सेरोगेसी के जरिए नन्हे मेहमान के आने की जानकारी प्रियंका ने दी है। प्रियंका ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की है।

प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी रचाई थी। चार साल बाद प्रियंका मां बनी है। प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद’।

Little guest came to Priyanka Chopra’s house, gave good news to fans on social media