You are currently viewing गरीबों का पेट भरने के लिए करोड़ों की संपत्ति दान कर चुके ‘लंगर बाबा’ जगदीश लाल अहूजा का निधन, CM चन्नी ने जताया दुख

गरीबों का पेट भरने के लिए करोड़ों की संपत्ति दान कर चुके ‘लंगर बाबा’ जगदीश लाल अहूजा का निधन, CM चन्नी ने जताया दुख

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पिछले 40 सालों से लंगर लगाकर लोगों का पेट भरने वाले लंगर बाबा के नाम से मशहूर जदगीश आहूजा का सोमवार को निधन हो गया। पद्मश्री जगदीश आहूजा चंडीगढ़ में पीजीआई के बाहर लंगर लगाया करते थे। इसी के ही साथ वो जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 के सामने भी लंगर लगाकर लोगों का पेट भरा करते थे। 2020 में ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हे पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया था। जगदीश आहूजा ने लोगों को खाना खिलाने के लिए अपनी करोड़ो रुपए की संपत्ति दान कर दी थी।

लंगर बाबा चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में रहते थे और वो 85 साल के थे। पटियाला में उन्होंने गुड़ और फल बेचने का काम शुरू किया था। जिसके बाद 1956 में लगभग 21 साल की उम्र में वो चंडीगढ़ आए थे। उस समय चंडीगढ़ को देश का पहला योजनाबद्ध शहर बनाया जा रहा था। यहां आकर उन्होंने एक फल की रेहड़ी किराए पर लेकर केले बेचने का काम शुरू किया था।

सीएम ने किया ट्वीट
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि लंगरबाबा के नाम से लोकप्रिय महान सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध परोपकारी पद्म श्री जगदीश लाल आहूजा के निधन पर मेरी गहरी संवेदना है। पीजीआईएमईआर में गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन और दवाएं उपलब्ध कराने का उनका निस्वार्थ भाव हमेशा दूसरों को इस तरह की महान सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

‘Langar Baba’ Jagdish Lal Ahuja, who donated property worth crores to feed the poor, died, CM Channi expressed grief