You are currently viewing जालंधर: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए चंदन ग्रेवाल, खुद घर जाकर CM मान ने करवाया ज्वाइन

जालंधर: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए चंदन ग्रेवाल, खुद घर जाकर CM मान ने करवाया ज्वाइन

जालंधर: वाल्मीकि समुदाय के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में उन्होंने आप ज्वाइन की। बड़ी बात ये है कि चंदन ग्रेवाल की आप में जॉइनिंग पार्टी दफ्तर में नहीं बल्कि उनके घर पर हुई है। सीएम भगवंत मान खुद चल कर चंदन ग्रेवाल के घर पहुंचे जहां इलाकावासियों ने सीएम भगवंत मान का स्वागत जोरशोर से किया।

बता दें, वर्ष 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में चंदन ग्रेवाल आम आदमी पार्टी की टिकट पर करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे थे। वहीं 2022 में अकालीदल की टिकट पर जालंधर सेंट्रल से चुनाव लड़े थे हालांकि दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Chandan Grewal joined the Aam Aadmi Party, CM Mann himself went home and got him to join.