You are currently viewing भारत में 65 साल की उम्र में मां बनी ये महिला, खुशी से झूम उठा 80 साल का पति

भारत में 65 साल की उम्र में मां बनी ये महिला, खुशी से झूम उठा 80 साल का पति

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब मामला जम्मू-कश्मीर से सामने आया है। यहां पर रहने वाली एक महिला ने 65 साल की उम्र में एक बच्ची को जन्म दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 65 वर्षीय महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, मां और बेटी बिल्कुल ठीक हैं। महिला के नाम जम्मू-कश्मीर की सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने का रिकॉर्ड बन गया है। बता दें कि महिला का एक 10 साल का बेटा भी है।

महिला के पति का नाम हाकिम दीन है। उनकी उम्र 80 साल है। हाकिम ने बताया कि वे पुंछ में केसैला सुरनकोट में रहते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां उन्होंने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि दस साल पहले उनके घर में बेटा पैदा हुआ था। अब बेटी के जन्म से वे लोग बेहद खुश हैं।

पुंछ के सीएमओ के मुताबिक, फिलहाल वह महिला सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला बन गई हैं। अक्सर महिलाएं 47 साल की उम्र तक ही मां बन पाती हैं, लेकिन यह एक अनोखा और आश्चर्यजनक मामला है। मां और बेटी की तबियत बिल्कुल ठीक है।