You are currently viewing होटल कर्मी 60 साल की बुजुर्ग महिला से 20 वर्षीय युवक ने किया रेप, दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा आरोपी गिरफ्तार

होटल कर्मी 60 साल की बुजुर्ग महिला से 20 वर्षीय युवक ने किया रेप, दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक 60 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामले सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि हुरदा के एक होटल में काम करने वाली महिला के साथ गुरुवार को कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया, जब वह अकेली थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के डर से ओडिशा के रास्ते दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया है। उसे एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hotel worker raped a 60-year-old elderly woman, 20-year-old man arrested, accused trying to escape to Delhi