You are currently viewing पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

चंडीगढ: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को मोहाली के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 साल के थे। पिछले कई दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। 

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली थी। पिछले साल हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में वो सबसे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार थे। हालांकि वो आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट गुरमीत सिंह खुदियान से हार गए थे।

अपने राजनीतिक इतिहास में बादल ने कई रिकॉर्ड बनाए। 1952 में वो सबसे कम उम्र के सरपंच बने। वो बादल गांव से चुने गए थे। 1970 में वो राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। तब वो 43 साल के थे। इसके साथ ही वो 2012 में जब मुख्यमंत्री बने तो सबसे उम्रदराज सीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया।

Former Punjab CM Parkash Singh Badal passed away breathed his last at the age of 95