You are currently viewing किसानों का बड़ा फैसला, पंजाब में करेंगे 3 महापंचायतें; इस दिन अमृतसर से किसानों का जत्था शंभू के लिए होगा रवाना

किसानों का बड़ा फैसला, पंजाब में करेंगे 3 महापंचायतें; इस दिन अमृतसर से किसानों का जत्था शंभू के लिए होगा रवाना

चंडीगढ़: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित 13 मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा) पर चल रहा अनशन सोमवार को 63वें दिन में प्रवेश कर गया है। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है। किसान संघर्ष-2 के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किसानों ने 11 से 13 फरवरी तक तीन बड़ी महापंचायतें आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इन महापंचायतों में हजारों किसानों के शामिल होने की संभावना है। पहले चरण में 29 जनवरी को किसान अमृतसर से रवाना होंगे और 30 जनवरी को शंभू बॉर्डर पहुंचेंगे। इससे पहले 26 जनवरी को किसानों द्वारा पंजाब, हरियाणा समेत देशभर में निकाला गया ट्रैक्टर मार्च सफल रहा था।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में तीन बड़ी महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा। यह महापंचायतें 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर और 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर आयोजित की जाएंगी। इन महापंचायतों का उद्देश्य किसानों की मांगों को और मजबूती से उठाना और आंदोलन को गति देना है।

इन महापंचायतों के बाद 14 फरवरी को चंडीगढ़ में किसानों की केंद्र सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इससे पहले फरवरी में ही बैठकों का दौर चला था, लगभग चार बैठकें हुई थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण यह प्रक्रिया रुक गई थी।

Farmers take a big decision, will hold 3 Mahapanchayats in Punjab