You are currently viewing जालंधर में फ्लाईओवर से कूदा व्यक्ति, पति की लाश देख बिलखती रही पत्नी, अमन नगर में शोक की लहर

जालंधर में फ्लाईओवर से कूदा व्यक्ति, पति की लाश देख बिलखती रही पत्नी, अमन नगर में शोक की लहर

जालंधर (अमन बग्गा): जालंधर शहर मे उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने पठानकोट चौक के ऊपर फ्लाइओवर से छलांग लगा दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक आर्थिक तंगी से परेशान था। वहीं, सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पति की मौत की सूचना पाने के बाद परिवार में मातम छा गया है। अशोक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका है कि अशोक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।