You are currently viewing NRI के घर में घुसकर बदमाशों ने चलाई गोलियां, पिता को बचाने की बच्चे हाथ जोड़कर लगाते रहे गुहार; लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी…देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

NRI के घर में घुसकर बदमाशों ने चलाई गोलियां, पिता को बचाने की बच्चे हाथ जोड़कर लगाते रहे गुहार; लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी…देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

अमृतसर: अमृतसर के दबुर्जी इलाके में एक एनआरआई पर आज सुबह घर में घुसकर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। सुबह 7:30 बजे के करीब दो युवक सुखचैन सिंह के घर में घुसे और परिवार के सामने गोलियां चला दीं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

घायल व्यक्ति की पहचान सुखचैन सिंह के रूप में हुई है, जो अमेरिका में रहता है। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि घटना सुबह लगभग 7:05 बजे की है। सुखचैन सिंह जिम जाने से पहले ब्रश कर रहे थे, तभी दो युवक बाइक पर आए और घर में घुस गए। आरोपी घर के अंदर दाखिल होते ही उनकी मर्सिडिज कार के कागजात दिखाने की मांग करने लगे। जब सुखचैन ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने हथियार दिखाकर उन्हें अंदर ले गए। 

देखें VIDEO-

आरोपियों ने पिस्टल से तीन फायर किए, जिनमें से दो गोलियां सुखचैन सिंह को लगीं। तीसरी गोली चलाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन हथियार अटक गया। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गए। सुखचैन सिंह की पत्नी ने बताया कि घटना के समय घर में उनके दो बच्चे और बुजुर्ग मां भी मौजूद थे। छोटे बच्चे पिता को छोड़ने के लिए हाथ जोड़ते रहे, लेकिन आरोपियों की नीयत हत्या की थी। गोलियों के चलने के बाद जब हथियार अटक गया, तब आरोपी भाग गए। सुखचैन को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परमजीत सिंह, परिवार के सदस्य ने बताया कि सुखचैन सिंह का पूर्व पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। उनकी पहली पत्नी ने 2022 में आत्महत्या की थी। इसके बाद उनकी पत्नी के मायका पक्ष ने एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसमें सुखचैन को पुलिस जांच में निर्दोष पाया गया था। हालांकि, सुखचैन की मां के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किया गया है।

परमजीत ने बताया कि सुखचैन को लगभग 5 महीने पहले जान से मारने की धमकियां मिली थीं। सुखचैन अमेरिका में रहकर काम करता था, लेकिन पत्नी की आत्महत्या के बाद बच्चों की देखरेख के लिए वह पिछले एक साल से भारत में रह रहा था। वह एक महीने पहले ही अमेरिका से लौटा था।

criminals-entered-the-nris-house-and-fired-bullets-the-children-kept-pleading-with-folded-hands-to-save-their-father