You are currently viewing खौफनाक! 15 सालों से बना रहा था हवस का शिकार, तंग आकर पीड़िता ने चाकू से आरोपी को 25 बार गोदकर मार डाला- फिर खुद ही पुलिस को फोन कर कबूला जुर्म

खौफनाक! 15 सालों से बना रहा था हवस का शिकार, तंग आकर पीड़िता ने चाकू से आरोपी को 25 बार गोदकर मार डाला- फिर खुद ही पुलिस को फोन कर कबूला जुर्म


गुना: मध्य प्रदेश के गुना में हैरानी जनक मामला सामने आया है। यहां एक युवक की हत्या करने के बाद खुद ही आरोपी महिला ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी और अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि मारे गए शख्स से परेशान आ चुकी थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो शख्स का शव खून से लथपथ वहां पड़ा हुआ था। 31 साल की महिला ने शख्स पर चाकू से करीब 25 से अधिक बार वार किए थे। आरोप है कि यह शख्स करीब 15 सालों से महिला का रेप कर था। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

 

मामला भोपाल से 214 किलोमीटर दूर गुना के अशोक नगर गांव के निवासी ब्रजभूषण शर्मा की हत्या के बाद सोमवार और मंगलवार आधी रात को महिला तुरंत पुलिस को इस बारे में खबर दी। गुना कैंट के इंस्पेक्टर रामप्रकाश वर्मा ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा, ‘महिला ने हमें बताया कि शर्मा अशोक नगर के एक गाँव में उसके पड़ोस में रहता था। शर्मा ने पहली बार 2005 में उसका बलात्कार किया था जब वह 16 साल की थी। इसके बाद शर्मा ने उसका वीडियो बना लिया और लगातार ब्लैकमेल कर 15 सालों तक उसका रेप करता रहा है।’

इंस्पेक्टर ने बताया, ‘महिला ने हमें बताया कि उसका गुना में रहने वाले एक शख्स से विवाह हो गया था लेकिन उसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहा और उसके घर आकर रेप करने लगा। सोमवार की रात को वह फिर से निर्वस्त्र अवस्था में महिला के घर आया। महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था क्योंकि वह दूसरे जिले में तैनात था। उसके दो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब वह उसके साथ मारपीट करने लगा, तो उसने रसोई से सब्जी का चाकू लाया और दनादन वार शुरू कर दिए।’

 

 

वर्मा ने कहा कि बार-बार छुरा घोंपने से शर्मा के शरीर पर लगी गहरी चोटों के निशानों से ही महिला के गुस्से का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने महिला को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया और उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।