You are currently viewing अभी से कर लें पूरी प्लानिंग, अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

अभी से कर लें पूरी प्लानिंग, अक्टूबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

नई दिल्लीः अक्टूबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। ये त्योहारी सीजन है। त्योहारी सीजन छुट्टियां लेकर आता है। ऐसे में बैंकों की भी लंबी छुट्टियां आ रही है। अक्टूबर के महीने में बैंक करीब 15 दिन बंद रहेंगे। इनमें साप्‍ताहिक अवकाश को छोड़कर कई स्थानीय और गैजेटेड छुट्टियां भी शामिल हैं। अगर इस महीने आपको भी बैंक से जुड़े काम-काज निपटाने हैं तो छुट्टियों की लिस्ट पहले ही तैयार कर लें। बता दें अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है। साफ कर दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं। छुट्टियों वाले राज्य के अलग बाकी जगह बैंकों में सामान्य कामकाज होगा।

 

 

पूरे देश में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक
02 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती गजटेड छुट्टी
04 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
08 अक्टूबर गुरुवार चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी
10 अक्टूबर शनिवार दूसरा शनिवार अवकाश
11 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश

 

 

17 अक्टूबर शनिवार कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही स्थानीय छुट्टी
18 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश
23 अक्टूबर शुक्रवार दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी
24 अक्टूबर शनिवार महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी
25 अक्टूबर रविवार साप्ताहिक अवकाश

 

 

26 अक्टूबर सोमवार दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस गजटेड छुट्टी
29 अक्टूबर गुरुवार मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद) स्थानीय छुट्टी
30 अक्टूबर शुक्रवार बारावफात (ईद-ए-मिलाद) गजटेड छुट्टी
31 अक्टूबर शनिवार महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा स्थानीय छुट्टी