फाजिल्का: फाजिल्का में आज उस समय सनसनी फैल गई जब सीआईए स्टाफ में तैनात एक पुलिस कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरप्रीत सिंह को उनकी सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
फाजिल्का के डीएसपी लवदीप सिंह गिल और एसएचओ लेखराज ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सीआईए स्टाफ का कर्मचारी सरप्रीत सिंह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। जब पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली सर्विस रिवॉल्वर से ही चली है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली दुर्घटनावश चली या इसके पीछे कोई और कारण है। डीएसपी गिल और एसएचओ लेखराज ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
View this post on Instagram
CIA staff policeman died after being shot by service revolver