You are currently viewing केंद्र सरकार ने 22 YouTube Accounts को किया बैन, जानें वजह और देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 22 YouTube Accounts को किया बैन, जानें वजह और देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने YouTube Channels के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 22 चैनलो को भारत में बैन कर दिया है। सरकार द्वारा बैन किए गए इन चैनलों में 4 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल हैं। PIB के आधिकारिक Twitter अकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार भारत सरकार YouTube Channels के खिलाफ पहली बार इतना बड़ा कदम उठाया है।

बैन किए चैनल्स में 4 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि ये सभी चैनल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशों से रिश्ते व लोक आदेश के बारे गलत व झूठी खबरें फैला रहे थे और इसलिए इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही सरकार ने गलत सूचना फैलाने वाले पाकिस्तानी चैनल, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

यहां देखें बैन किए गए चैनल्स की लिस्ट

1. ARP News
Total Views: 4,40,68,652

2. AOP News
Total Views: 74,04,673

3. LDC News
Total Views:6,46,96,730

4. SarkariBabu
Total Views: 4,40,14,435

5. SS ZONE Hindi
Total Views:5,28,17,274

6. Smart News
Total Views: 13,07,34,161

7. News23Hindi
Total Views: 18,72,35,234

8. Online Khabar
Total Views: 4,16,00,442

9. DP news
Total Views: 11,99,224

10. PKB News
Total Views: 2,97,71,721

11. KisanTak
Total Views: 36,54,327

12. Borana News
Total Views: 2,46,53,931

13. Sarkari News Update
Total Views: 2,05,05,161

14. Bharat Mausam
Total Views: 7,04,14,480

15. RJ ZONE 6
Total Views: 12,44,07,625

16. Exam Report
Total Views: 3,43,72,553

17. Digi Gurukul
Total Views: 10,95,22,595

18. दिनभरकीखबरें
Total Views: 23,69,305

पाकिस्तानी YouTube channels

19. DuniyaMeryAagy
Total Views: 11,29,96,047

20. Ghulam NabiMadni
Total Views: 37,90,109

21. HAQEEQAT TV
Total Views: 1,46,84,10,797

22. HAQEEQAT TV 2.0
Total Views: 37,542,059

वेबसाइट

23. Dunya Mere Aagy

फेसबुक अकाउंट

24. DunyaMeryAagy

Central government banned 22 YouTube accounts, know the reason and see the full list