You are currently viewing पुलिस कर्मचारियों के बीच खूनी संघर्ष, गोलीबारी में 6 जवान शहीद- 60 से ज्यादा घायल; CM ने पोस्ट किया VIDEO

पुलिस कर्मचारियों के बीच खूनी संघर्ष, गोलीबारी में 6 जवान शहीद- 60 से ज्यादा घायल; CM ने पोस्ट किया VIDEO

नई दिल्ली: असम और मिजोरम के बीच हुआ सीमा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और इस हिंसा में असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हुई है। इसके अलावा एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 से ज्यादा घायल हो गए। दोनों राज्य इस हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और केंद्र सरकार से दखल देने की मांग कर रहे हैं।

इस बीच असम के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे जवानों की हत्या करने के बाद मिजोरम पुलिस और गुंडे जश्न मना रहे हैं। इसके सबूत के तौर पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में जवानों को हाथ मिलाते और एक-दूसरे को बधाई देते दिखाया गया है। सरमा ने इस घटना को दुखद और भयावह करार दिया है।

देखें VIDEO-

इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि झड़प में छह पुलिसकर्मियों की मौत हुई जबकि 50 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। साथ ही असम के कछार जिले के अधिकारियों ने कहा कि संघर्ष में 10 अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।

सीमा विवाद किसी तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दखल के बाद थम गया है। उन्होंने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा से बात की। साथ ही दोनों नेताओं से विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और समाधान खोजने की अपील की है।

Police was celebrating after killing of soldiers in bloody conflict, CM himself posted this VIDEO