You are currently viewing एक दिन में सबसे बड़ा उछाल: 24 घंटे में 18,552 नए केस, कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के पार

एक दिन में सबसे बड़ा उछाल: 24 घंटे में 18,552 नए केस, कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के पार

 

 

नई दिल्लीः चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप का देशभर में हर रोज रिकॉर्ड इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के मामले 5 लाख 09 हजार 446 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 18552 नए मामले सामने आए हैं। जो कि एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है।

 

 

 

इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 1,97,784 है। अब तक कोरोना की जंग 2,95,917 लोगों ने जीत ली है, ये वो मरीज हैं जो अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। हालांकि 15,689 लोगों की जान भी इस खतरनाक वायरस ने ले ली है। वहीं, इस वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में पांच हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है।

 

 

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु के ताजा आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पांच लाख की संख्या को पार कर चुकी है।

 

 

 

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 175 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं राज्य में 5024 नए कोरोना वायरस के केस सामने आए है। 175 डेथ केस में से 91 लोगों की जान पिछले 48 घंटों में गई है जबकि बाकी 84 लोगों की जान पहले गई थी लेकिन उसे शुक्रवार को रिकॉर्ड किया गया। इस समय महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,52,765 हो गई है। वहीं, राज्य में एक्टिव केस 65829 है। वहीं, 79,815 वे लोग हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं या अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 

 

 

? मैं चीनी भी खा लेता हूँ, कुछ भी खाता पीता रहता हूँ लेकिन अब मेरी शुगर कभी 127 से ऊपर नही गई

100% आयुर्वेदिक “☕i-Coffee” पीने से शुगर हुई कंट्रोल, 427 शुगर हो गई 127 – देखें Video