You are currently viewing पंजाब विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एक करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में AIG अशीष कपूर गिरफ्तार, DSP और ASI के खिलाफ भी FIR दर्ज

पंजाब विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एक करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में AIG अशीष कपूर गिरफ्तार, DSP और ASI के खिलाफ भी FIR दर्ज

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ने एआईजी आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एआईजी आरोपी की टीम पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में लगी है। इससे पहले विजिलेंस टीम आज तड़के मोहाली की कोठी में पहुंची और आरोपी एआईजी की तलाशी ली, इस दौरान कोठी से कुछ दस्तावेज बरामद होने की बात कही गई थी।

उन पर घूस मांगने के आरोप में केस दर्ज है। इस मामले में आशीष कपूर के अलावा डीएसपी पवन कुमार और एएसआई हरजिंदर सिंह पर भी एफआईआर दर्ज है।आशीष कपूर ने 2018 में जालसाजी और धोखाधड़ी के केस में दो महिलाओं की राहत देने के बदले उनका एक करोड़ रुपया चेक साइन करवाकर बैंक से निकलवा लिया था।

एआईजी विजिलेंस मनमोहन कुमार ने बताया कि आरोपी आशीष कपूर को एफआईआर नं. 17 में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और निकट भविष्य में उसके परिवार से भी पूछताछ हो सकती है। आशीष कपूर की गिनती पंजाब पुलिस के तेज तर्रार अधिकारियों में की जाती है। वह चंडीगढ़ में भी अपने सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं वह टेनिस के अच्छे खिलाड़ी भी हैं।

Big action of Punjab Vigilance AIG Ashish Kapoor arrested after searching the house