You are currently viewing आज से ‘मिशन पंजाब’ पर अरविंद केजरीवाल, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

आज से ‘मिशन पंजाब’ पर अरविंद केजरीवाल, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

चंडीगढ़: विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आता देख आम आदमी पार्टी ने अपने ‘मिशन पंजाब’ को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार से दो दिनों के दौरे पर राज्य में रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन वह मोगा में रहेंगे। इसके अगले दिन वह अमृतसर जाएंगे। समझा जाता है कि केजरीवाल चुनावों में लोगों को अपनी तरफ रिझाने के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। अगले महीने दिसंबर में राज्य में दिल्ली के सीएम के कई कार्यक्रम होने हैं।

आप के पंजाब अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद भगवंत मान ने रविवार को बताया कि अपने दो दिनों के दौरे के दौरान केजरीवाल मोगा में सोमवार को पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगे। चुनाव के लिहाज से मोगा को महत्वपूर्ण माना जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने मोगा में एक राजनीतिक रैली की और अपने घोषणापत्र को जारी किया। चुनावों के दौरान शिअद, कांग्रेस ने यहां पर बड़ी रैली की। कांग्रेस के हरजोत कमल सिंह मोगा से विधायक हैं।

Arvind Kejriwal on Mission Punjab from today, can make many big announcements