नई दिल्ली: देश में महंगाई बेकाबू हो गया है। आज से नए वित्तीय वर्ष शुरू हो रहे हैं इसी के साथ ही आज से कई सेवाओं के दामों और नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बीच आधी रात से टोल टैक्स में बढ़ोतरी हो गई है। अब लोगों को पेट्रोल-डीजल के बाद अब टोल प्लाजा पर 10 से 65 रुपए तक ज्यादा टैक्स देना होगा। इस बढ़ोतरी के बाद अब रोडवेज समेत सार्वजनिक वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है।
नेशनल हाईवे अथॉरटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाइट व्हीकल्स के लिए 10 रुपए की बढ़ोतरी की है तो कमर्शियल व्हीकल के लिए 65 रुपये तक का चार्ज बढ़ाया गया है। उल्लेखनीय है कि NHAI की तरफ से हर साल टैक्स रिवाइज़ किया जाता है। इसी का नतीजा है कि 1 अप्रैल 2022 से आपको आने-जाने के लिए पहले से ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा।
अब कितना देना होगा टोल टैक्स
टोल प्लाजा पर कारों और जीपों के लिए नियमित टोल शुल्क 10 रुपए से 70 रुपए से 80 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। मिनीबस-टाइप के वाहनों के लिए, 100 रुपए के बजाय 115 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।
Another setback: Traveling on National Highway has become expensive, now you will have to pay more toll tax up to Rs 65