You are currently viewing पंजाब कैबिनेट की एक और महत्वपूर्ण बैठक आज, हो सकता है बड़ा ऐलान!

पंजाब कैबिनेट की एक और महत्वपूर्ण बैठक आज, हो सकता है बड़ा ऐलान!

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार आज एक और महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक करने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर चंडीगढ़ में आयोजित होगी। हालांकि, अभी तक बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि कल ही पंजाब कैबिनेट की एक बैठक हुई थी, जिसमें ‘लैंड पूलिंग’ योजना को मंजूरी दी गई थी और इसके साथ ही कई अन्य अहम निर्णय भी लिए गए थे। ऐसे में आज होने वाली इस बैठक के बाद भी सरकार की ओर से कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। सभी की निगाहें इस बैठक के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Another important meeting of Punjab Cabinet today