You are currently viewing पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी लगा कर्फ्यू, कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8

पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी लगा कर्फ्यू, कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 8

चंडीगढ़: पंजाब के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। लॉकडाउन के बाद आज आधी रात से चंडीगढ़ में कर्फ्यू प्रभावी हो जाएगा। चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या 8 हो गई है। पीजीआई से सोमवार की सुबह आई रिपोर्ट में जीएमसीएच में भर्ती एक 21 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया। वहीं एक अन्य पॉजिटिव मरीज के आइसोलेट किए गए तीन परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

इससे कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब में कर्फ्यू लागू कर दिया है। पुलिस सड़कों पर आकर सख्ती से पालन करा रही है। चंडीगढ़-पंजाब सीमा पर भारी अफरा-तफरी है। पुलिस पंजाब सीमा में वाहनों को घुसने से रोक रही है। चंडीगढ़-जीरकपुर (पंजाब) सीमा पर भारी वाहनों का जमावड़ा है। लोगों को घरों की ओर भेजा जा रहा है। वाहन चालकों से तगड़ी पूछताछ चल रही है।